Thursday, 12 July 2018

99% लोगों को नहीं पता कि स्कूल बसों का रंग पीला ही क्यों होता हैं

दोस्तों आपने देखा होगा जितनी भी स्कूल की बसें होती हैं। सभी बसों के रंग हमेशा पीले ही होते हैं। लेकिन क्या अपने सोचा है कि स्कूल बसों के रंग पीले ही क्यों होते हैं। अधिकतर लोगों का मानना हैं कि लाल रंग अन्य रंगों की अपेक्षा सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करता है। शायद आपको भी लगता होगा कि लाल रंग सबसे आकर्षक रंग हैं। लेकिन ऐसा नही हैं पीला रंग लोगों को सबसे अधिक आकर्षित करता है।
स्कूल बसों का रंग पीला ही क्यों होता हैं
                                                      स्कूल बसों का रंग पीला ही क्यों होता हैं             
एक शोध के अनुसार पीला रंग लाल रंग की अपेक्षा 1.24 गुना ज्यादा साफ और बेहतर दिखाई देता हैं। पीला रंग कोहरे के समय तथा रात के अंधेरे में भी बहुत आसानी से देखा जा सकता हैं।
2012 में सुप्रीम कोर्ट ने सभी प्राइवेट स्कूल बसों के लिए एक गाइडलाइन जारी किया था। जिसमें कोर्ट ने कहा था कि स्कूल बसों का रंग पीला होने के साथ साथ मे बसों पर स्कूल का नाम, स्कूल प्रधानाचार्य का नाम और कॉन्टेक्ट नम्बर, बस में प्राथमिक उपचार की सुविधा, बस ड्राइवर का वेरिफिकेशन और बस के गति की लिमिट निर्धारित होनी है।
स्कूल बसों का रंग पीला ही क्यों होता हैं
आपको बता दें कि भारत में ही नही बल्कि विश्व के सभी देश में स्कूल बसों का रंग पीला ही होता हैं। क्योंकि स्कूल बस पीला होने से स्कूल बसों के सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयी हैं। सन 1939 में अमेरिका के डॉ फ्रेंक ने सबसे पहले इसकी पुष्टि की थी। और एक सम्मेलन बुलाकर अमेरिका के सभी स्कूल बसों का रंग पीला करने की बात कही थी।

0 comments: