दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में जानेंगें कि नई गाड़ी के नंबर प्लेट पर लिखा A/F का मतलब क्या होता हैं। जब हम कोई नई गाड़ी खरीदते हैं तो डीलर उसका परमानेंट नम्बर तुरन्त नही देता है। वो हमें कोई टेंपरेरी नंबर या फिर गाड़ी के नम्बर प्लेट पर A/F लिख के दे देता हैं। लेकिन A/F का मतलब लगभग 99% लोगों को नही पता होता हैं। इसलिए लिए आज हम आपको इसका मतलब बतायेंगे।

A/F का मतलब "Applied For" होता हैं। यानी कि गाड़ी के मालिक ने गाड़ी के नंबर के लिए अप्लाई किया हुआ हैं। जब तक गाड़ी के मालिक को कोई परमानेंट नम्बर नही मिल जाता हैं। तब तक गाड़ी के नंबर प्लेट पर A/F यानी Applied For लिखा होना जरूरी हैं।

आपको बात दें कि बहुत से लोगों को लगता है कि नई गाड़ी का बगैर परमानेंट नंबर लिए कई हफ़्तों तक उसको चला सकते है। तो आप लोगों को बता दूँ कि ऐसा नही है। ऐसा करना गैर-कानूनी अपराध हैं। ऐसा करते हुए पकड़े जानें पर आपको 10,000 रुपए तक का जुर्माना या फिर आपकी गाड़ी जब्त कर ली जा सकती हैं। केंद्रीय मोटर वाहन नियम के अनुसार केवल एक हफ्ते तक गाड़ी के नंबर प्लेट पर लिखा A/F मान्य होता हैं।
अगर ये जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो लाइक, शेयर ज़रूर करें और कमेंट बॉक्स में अपनी राय ज़रूर दें।


0 comments: