Saturday, 14 July 2018

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियो के जर्सी नम्बर का राज बेहद दिलचस्प, विराट का जरूर जानें


दोस्तों आपने देखा होगा कि क्रिकेट मैच में जीतने भी खिलाड़ी होते हैं। सभी के जर्सी पर एक यूनिक नम्बर लिखा रहता हैं। जिसका मतलब हर क्रिकेट प्रेमी जानना चाहता हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आपके पसंदीदा खिलाड़ी धोनी, विराट, तेंदुलकर और पांड्या जैसे खिलाड़ियों के जर्सी के पीछे लिखें नंबर का राज क्या है? आईये जानते है-
सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर 10 नम्बर जर्सी पहनते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वे 10 नम्बर जर्सी इसलिए पहनते हैं क्योंकि उनके अंतिम नाम TENDULKAR के शुरुआत में 10 आता हैं।
महेंद्र सिंह धोनी
आपने देखा होगा महेंद्र सिंह धोनी हमेशा 7 नंबर जर्सी पहनकर मैदान पर उतरते हैं। जिसका पहला कारण उनका जन्मदिन हैं, आपको पता होगा कि धोनी का जन्म 7 जुलाई को हुआ था। जबकि दूसरा ये हैं कि धोनी को फुटबॉल बेहद पसंद है। और फुटबॉल में उनके पसंदीदा खिलाडी रोनाल्डो भी 7 नम्बर जर्सी पहनते हैं।
विराट कोहली
विराट का जर्सी नम्बर 18 हैं। जिसका कारण ये हैं कि विराट कोहली के पिता जी का देहांत 18 दिसम्बर को हुआ था। और उस समय विराट कोहली की उम्र भी 18 वर्ष थी, इसलिए विराट हमेशा 18 नम्बर जर्सी पहनते हैं।
युवराज सिंह
सिक्सर किंग युवराज सिंह का जर्सी नंबर 12 हैं। जिसके पीछे का राज बेहद दिलचस्प है। दोस्तों युवराज का जन्मदिन 12 दिसम्बर यानी 12 तारीख को 12वें महीने में रात्रि के 12 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 12 में हुआ था। इसीलिए युवी हमेशा 12 नंबर जर्सी पहनते हैं।
हार्दिक पांड्या
टीम इंडिया के हरफनमौला ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हमेशा 228 नंबर जर्सी पहनकर मैदान पर उतरते हैं। जिसका कारण ये हैं कि एक बार हार्दिक बड़ोदरा टीम की ओर से अंडर-16 मैच खेल रहे थें। जिसमें उनके टीम को 350+ का टारगेट मिला था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उनकी टीम ने मात्र 23 रन पर 4 विकेट गवा दिए थे। तभी बल्लेबाजी करने आये हार्दिक पांड्या ने 228 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर टीम को मैच जिताया था। तभी से 228 नंबर उनका लकी नम्बर बन गया।
आपको किस खिलाड़ी का जर्सी नंबर सबसे अच्छा लगता हैं? कंमेंट के बताया। पोस्ट को लाइक शेयर जरूर करें। साथ मे आप हमें फ़ॉलो करना न भूलें।

0 comments: