दोस्तों अभी हाल ही टीवी शो का मशहूर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ हाथी का किरदार निभाने वाले कवि कुमार आजाद का निधन हुआ है। जिसके चलते टीवी और फ़िल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल बना हुआ है। अभी इंडस्ट्री इस शोक के माहौल से बाहर निकला ही नही थी कि एक और बुरी खबर आ गयी हैं।
आपको बता दें कि टीवी सीरियल निमकी मुखिया में दादी के किरदार में नजर आने वाली इमरती देवी का 17 अगस्त को सुबह निधन हो गया हैं। जिसके चलते टीवी शो के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैं। इमरती देवी का असली नाम रीता भादुड़ी हैं। 62 साल की रीता भादुड़ी की निधन की ख़बर सोशल मीडिया पर शिशिर शर्मा ने दी। सोशल मीडिया पर शिशिर शर्मा के कहा कि बड़े दुख के साथ मैं आपको सूचित कर रहा हूँ कि रीता भादुड़ी जी अब हमारे बीच नही रही। आज उनका निधन हो गया हैं। रीता जी हमारे लिए माँ की समान थी। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे मुम्बई के अंधेरी ईस्ट में होगा।

सूत्रों ने अनुसार रीता भादुड़ी की मृत्यु उनके किडनी फेल होने से हुई हैं। आपको बता दें कि लखनऊ में जन्मी रीता भादुड़ी टीवी शो निमकी मुखिया, छोटी बहू, हसरतें, कुमकुम भाग्य आदि में काम कर चुकी हैं। रीता भादुड़ी टीवी शो के साथ बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड में उन्होंने घर हो तो ऐसा, लव, बेटा, फूलन देवी, रंग, राजा आदि जैसे चर्चित फिल्मों में काम कर चुकी हैं।



0 comments: