हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के चाहने वालों की कमी नही हैं। आमआदमी से लेकर फ़िल्मी सितारें तक उनके फैन हैं। लोगों उनके कार्यशैली औऱ राजनीतिक नजरिये से काफी प्रभावित होते है। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर और तीनों खान के साथ-साथ बॉलीवुड की अभिनेत्रियाँ भी पीएम मोदी को खूब पसंद करती हैं। तो आइए जानते हैं पीएम मोदी को पसंद करने वाली अभिनेत्रियों के बारे में-
- बिग बी की बहु ऐश्वर्या रॉय बच्चन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत पसंद करती है। वो हमेशा ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों की चर्चा और उनकी तारीफ़ करती रहती है।
- प्रियंका चोपड़ा भी प्रधानमंत्री को खूब चर्चा करती हैं। प्रियंका का कहना है कि नरेंद्र मोदी जी को सत्ता में आने से न केवल देश का हाल बदला हैं बल्कि विदेशों में भी भारत का सम्मान भी बढ़ा है।
- विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा पीएम मोदी को कितना पसंद करती हैं आप इसका अंदाज़ इस बात से लगा सकते है कि अपनी शादी में आमंत्रित करने के लिए विरुष्का खुद प्रधानमंत्री से मिले थे।
- शत्रुघ्न सिन्हा भले ही प्रधानमंत्री मोदी से नाराज़ हैं लेकिन उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा पीएम मोदी को बहुत पसंद करती है। सोनाक्षी का कहना है कि पीएम मोदी के कारण ही विदेशों में हिंदुस्तान की साख और मजबूत हुई है।
- पीएम मोदी काजोल के सबसे पसंदीदा राजनेता हैं। काजोल प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में मिल चुकी हैं। काजोल अक्सर मुम्बई में स्वच्छता अभियान के कार्यक्रमों में भी देखी जाती हैं।
- सोनम कपूर ट्विटर पर पीएमओ और पीएम मोदी को फॉलोअर करती हैं। सोनम कपूर मोदी जी की योजनओं का जमकर प्रचार-प्रसार भी करती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके कैसे लगते हैं, कमेंट कर बताएं। ख़बर अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करें।


0 comments: