Saturday, 8 September 2018

रंग रंग मुझे चढ़ गया भगवा... हिन्दू भक्ति गीत गाने वालो मुस्लिम लड़की कौन हैं जानें सच

शहनाज़ अख्तर


दोस्तों आजकल सोशल मीडिया पर एक हिन्दू भक्ति गीत खूब वायरल हो रहा हैं। इस गीत का नाम हैं "रंग रंग मुझे चढ़ गया भगवा....." इस हिन्दू भक्ति गीत को गाने वाली गयिका एक मुस्लिम लड़की हैं। जिसका नाम शहनाज़ अख़्तर हैं। जो मुस्लिम समुदाय की होने के बावजूद भी हिन्दू भक्ति गीत गाती हैं। शहनाज़ अख्तर को बचपन से ही भक्ति गीत और भजन गाना बहुत अच्छा लगता था। 10 वर्ष की उम्र से ही शहनाज़ ने भक्ति गीत गाना शुरू कर दिया था।
मुस्लिम समुदाय से होने के कारण उनको कई कठिन परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ा। शहनाज़ के ऊपर कुछ मौलवियों ने फतवे तक जारी कर दिए। परन्तु उन्होंने हिन्दू गीत गाना बंद नही किया। शहनाज़ अख्तर का कहना है कि जिस काम में मेरा मन लगता हैं उस काम को करने में कोई बुराई नही हैं।
शहनाज अख्तर निःसंकोच होकर मंदिर भी जाती हैं। उनका कहना है कि उनको मंदिर और देवी-देवताओं से कोई ऐतराज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देवी माँ की कृपा से ही मुझसे इतनी प्रसिद्धि प्राप्त हुई हैं।
साल 2005 में शहनाज़ अख्तर का पहला एल्बम "छुम-छुम छननन बाजे मइया पांव पैजनिया...." लॉन्च हुआ। जो आज भी सुपरहिट हैं। आज इनके सौ से अधिक एल्बम हैं। नवरात्रि में लाइव शो और स्टेज शो के लिए शहनाज़ अच्छी खासी रकम लेती हैं।
रंग रंग मुझे चढ़ गया भगवा...
आपको बता दें कि शहनाज़ अख्तर का नाम उस वक्त विवाद में आ गया था, जब शहनाज़ ने अपने पति के साथ मिलकर अपने ही बॉयफ्रेंड अजहर खान की हत्या करवाई थी। शहनाज़ और अजहर खान के अवैध संबंध की भनक जब पति एजाज को लगी, तो उसने पत्नी शहनाज़ के साथ ही मिलकर अजहर की हत्या करवा दिया। प्रेमी की हत्या के मामले में शहनाज़ और पति एजाज के साथ अन्य आरोपियों को उम्र कैद की सजा हो गयी। लेकिन मौजूदा समय में शहनाज़ पैरोल पर जेल से बाहर हैं। शहनाज़ अख्तर के बारे में जानकर आपको कैसा लगा, कमेंट कर ज़रूर बताये

1 comment: